पत्नी गयी मायके, पति गए दून, चोरों ने खंगाला घर

Share this! (ख़बर साझा करें)

20 हजार की नकदी और 30 हजार के जेवर पर किया हाथ साफ

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- शहर में चोरियों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। चोरों ने एक और बंद घर को निशाना बना लिया। यहां से हजारों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के अनुसार मानपुर पश्चिम देवलचौड़ निवासी विनोद नेगी पुत्र किशन सिंह नेगी 28 अगस्त को देहरादून गये हुए थे। जबकि उनकी पत्नी मायके चली गई। 29 अगस्त को क्षेत्र के पार्षद राजेंद्र सिंह उनके घर पर पहुंचे तो ताले टूटे देखकर हैरान रह गये। इसकी सूचना उन्होंने गृहस्वामी विनोद नेगी के साथ ही पुलिस को दी। टीपीनगर चौकी पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित


इस बीच गृहस्वामिनी भी मौके पर पहुंच गई। घर के सभी कमरों का सामान अस्तव्यस्त था। चोरों ने घर के दरवाजे के ताले के साथ ही अलमारी का लॉकर भी तोड़ा था। अलमारी में रखी करीब 20 हजार की नगदी के अलावा सोने की अंगूठी समेत 30 हजार के आभूषण गायब थे। चौकी प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में मंडलायुक्त दीपक रावत ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page