बेतालघाट ब्लॉक में तीन कोरोना मामले आने के बाद एक सप्ताह के लिए बाजार किए गए बंद

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल/बेतालघाट ( nainilive.com )- लॉक डाउन 3 में मिली छूट के बाद प्रवासियों का राज्य में आना जारी है। जिसके चलते कोरोना संक्रमण का खतरा भी काफी बढ़ गया है। और इस दौरान कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी राज्य में 100 तक पहुंचने वाली है।

लॉक डाउन 3 में मिली छूट से पहले जहाँ पहाड़ो में कोरोना के मरीजो की संख्या नही के बराबर थी। वही मिली छूट के बाद, शनिवार तक जनपद के बेतालघाट और सुयालबाड़ी से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि हुई है।हालांकि तीनो को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्प्ताल में बने, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जिसके बाद से ही बेतालघाट ब्लॉक के ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते बेतालघाट व्यपार मंडल द्वारा, अगले एक सप्ताह तक बाजार को पूर्णतया बंद करने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई

व्यपारियो का कहना है कि प्रवासियों की वापसी के बाद खतरा काफी बढ़ चुका है। इसलिए हम लोगो द्वारा, अगले एक सप्ताह तक बाजार को बंद करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page