गुलदार के हमले से महिला की हुई मौत
संतोष बोरा , काठगोदाम ( nainilive.com )- काठगोदाम के सुनकोट गांव में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया जिसमें महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे के साथ मंदिर को जा रही थी, तभी अचानक गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान बेटे ने मां को बचाने के लिए उस पर जमकर पत्थर भी बरसाए, लेकिन गुलदार महिला को नहीं छोड़ा। हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में उसे घर लाया गया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

रानीबाग के सुनकोट गांव निवासी 54 साल की भगवती देवी आज सुबह बेटे नवीन के साथ घर से भूमिया मंदिर जा रही थी। इस दौरान घात लगाये बैठे एक तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान बेटे नवीन ने मां को बचाने का काफी प्रयास किया। गुलदार मां को घसीटने लगा तो उसने जमीन से पत्थर उठाकर बरसाने शुरू कर दिए। काफी हो-हल्ला के बाद गुलदार भगवती को छोडक़र जंगल की तरफ भाग गया। हो-हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े।

आनन-फानन में भगवती को घर ले जाया गया लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो गई। भगवती की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर वनकर्मी व काठगोदाम पुलिस भी पहुंच गई। रेंजर अमित ग्वासाकोटी मय टीम मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के मुताबिक जंगल में गश्त बढ़ाकर गुलदार को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन