आपस में भिड़े आप और एनएसयूआई कार्यकर्ता

Share this! (ख़बर साझा करें)

एक दूसरे के खिलाफ दोनों पक्षों ने दी तहरीर

न्यूज़ डेस्क , अल्मोड़ा ( nainilive.com )- आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन मेहरा के बीच बीती रात पैदा हुआ मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। शनिवार को दोनों पक्षों ने कोतवाली अल्मोड़ा में एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान


शुक्रवार की रात माल रोड स्थित पुराने रीगल सिनेमा हॉल के पास आप नेता अमित जोशी और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन मेहरा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। धीरे धीरे विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान यहां जमकर हंगामा हुआ और थोड़ी देर में दोनों पक्षों के लोग वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में दोनों को चोट आई हैं। लेकिन पवन मेहरा अधिक चोटिल हुए हैं। घटना के वक्त आप नेता अमित जोशी के साथ प्रदेश प्रवक्ता रोहित सिंह भी मौजूद थे। इधर शनिवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन मेहरा ने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी व रोहित सिंह और अमित जोशी ने पवन मेहरा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी एवं भीमताल परिसर के शिक्षकों को ₹2.15 करोड़ का आंतरिक शोध अनुदान स्वीकृत
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page