तेलंगाना में शख्स को जल्द जाना था घर, नहीं मिला कोई साधन तो चुरा ली सरकारी बस

Share this! (ख़बर साझा करें)

तेलंगाना (nainilive.com)चोरी की कई घटनाएं आए दिन सामने आते रहते हैं लेकिन ये मामला कुछ अलग है. एक व्यक्ति को घर जल्दी जाना तो उसने बस ही चुरा ली. दरअसल यह मामला हैदराबाद के तेलंगाना का है. एक शख्स को घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो उसने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम  की बस चुरा ली. बस को चुराने के बाद वह अपनी मंजिल पर पहुंच बस को छोड़कर भाग गया.

परिवहन निगम में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 बंद मिले

परिवहन निगम के कर्मचारियों को जब स्थान पर बस खड़ी नहीं मिली तो उन लोगों के बीच हड़कंप मच गया. किसी को समझ नहीं आया कि इतनी बड़ी बस चोरी कैसे हो सकती है. अधिकारियों ने तत्काल बस की तलाश शुरू कर दी. बाद में इस बदस को विकाराबाद जिले से बरामद किया गया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर व्यक्ति की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान

ये था चोरी का मामला

यह घटना रविवार रात को उस समय हुई जब बस स्टॉप पर खड़ी हुई थी. बस स्टेशन पर काम करने वाला यह शख्स बहुत देर से वाहन का इंतजार कर रहा था पर उसे कोई साधन नहीं मिला. जब उसे कोई साधन नहीं मिला तो वह सरकारी बस को लेकर फरार हो गया.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page