पत्नी ने मजाक में डाला था गर्म पानी, पति ने कर दी हत्या
छिंदवाड़ा (nainilive.com) देहात थाना क्षेत्र के सोमाढाना गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले का राजफाश हो गया. महिला ने मजाक में पति पर एक लोटा गर्म पानी डाल दिया था. इसलिए गुस्से में पति ने उसे जमीन पर पटक दिया था. जिससे उसकी मौत हुई थी.
इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
पति ने पत्नी से गर्म पानी मांगा था
देहात थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोमाढाना निवासी सुखदेव बट्टी (45) पिता अतरलाल बट्टी ने 6 फरवरी को नहाने के लिए पत्नी लक्ष्मीबाई से गर्म पानी मांगा था.
बताया जाता है कि लक्ष्मीबाई ने उसे गर्म पानी देकर एक लोटा पानी मजाक में उसके ऊपर डाल दिया. इसके बाद गुस्से में सुखदेव ने लक्ष्मीबाई से मारपीट कर उसे जमीन पर पटक दिया था.
गंभीर चोट की वजह से हो गई थी पत्नी की मौत
जानकारी के अनुसार मारपीट के दौरान गंभीर चोट आने से लक्ष्मीबाई की मौत हो गई थी. पीएम रिपोर्ट में हत्या का मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपित पति सुखदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने हकीकत बता दी.
पुलिस ने उस पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को उसे अदालत में पेश किया. जहां से जेल भेज दिया गया.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन