प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय की कुलपति को छात्रों ने 16 घंटे बंधक बनाकर रखा
कोलकाता (nainilive.com) – पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय की कुलपति अनुराधा लोहिया को छात्रों के प्रदर्शन की वजह से करीब 16 घंटे तक अपने कक्ष में बंद रहना पड़ा. विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि लोहिया सुबह छह बजे दूसरे दरवाजे से बाहर निकलीं जबकि छात्रों का एक धड़ा अब भी उनके कार्यालय के बाहर धरना दे रहा है.
घर जाने के बाद भी कुलपति ने मीडियाकर्मियों से बात नहीं की. अधिकारी ने बताया कि कुलपति ठीक हैं, हालांकि काफी समय से अंदर बंद होने के कारण थोड़ी तनाव में हैं. कुछ छात्रावासों में मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा करने और बर्खास्त छात्रावास कर्मचारियों की बहाली की मांग कर रहे छात्र उनके कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं. छात्रों ने सोमवार दोपहर दो बजे अपना प्रदर्शन शुरू किया था.
हम पूरा हिंदू हॉस्टल वापस चाहते हैं छात्र 130 साल पुराने हिंदू हॉस्टल के पांच वार्डों में से तीन में मरम्मत कार्य बिना किसी देरी के पूरा करने और आठ बर्खास्त हॉस्टल कर्मचारियों को तुरन्त बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं. इंडिपेंडेंट कंसोलिडेशन (आईसी) और एसएफआई से जुड़े छात्र हाथ में तख्तियां लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर लिखा था, हम पूरा हिंदू हॉस्टल वापस चाहते हैं और छात्रों और कर्मचारियों के खिलाफ कोई भी कठोर कदम ना उठाएं.
आईसी से जुड़े प्रदर्शनकारी सुभो बिश्वास ने कहा, हमने वीसी से अपनी मांगों पर स्पष्ट जवाब की मांग की थी…लेकिन वह दूसरे दरवाजे से भाग गईं जबकि हम मुख्य द्वार के बाहर बैठे थे. जब वह वापस परिसर आएंगी तो हम उन्हें ऐसे बचकर निकलने नहीं देंगे.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun