भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्किंग और पानी के बढ़े हुए बिलों के आने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com)- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नैनीताल( एटीआई ) आगमन पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नैनीताल तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत कर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में नैनीताल में प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में विकराल होती पार्किंग समस्या का स्थाई समाधान करने, जिसमें प्रमुख रुप से पर्यटक वाहनों को शहर से बाहर न रोके जाने तथा नैनीताल में उपयुक्त एवं चिन्हित स्थानों पर ही कार पार्किंग की व्यवस्था किए जाने हेतु कहा गया।


दूसरे किंतु अत्यंत महत्वपूर्ण विषय, जिसमें नैनीताल में विगत काफी समय से पानी के अत्यधिक बढ़े हुए बिलों के आने के संबंध में कहा गया। पेयजल सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी से भाजपा शिष्ट मंडल द्वारा वार्ता के उपरांत, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा कहा गया कि फिलहाल नैनीताल की जनता द्वारा पुरानी व्यवस्था अर्थात पुरानी दरों (असेसमेंट ) के आधार पर ही अधिशासी अभियंता (जल संस्थान) श्री उपाध्याय से मिलकर अपने बिलों का भुगतान करें। साथ ही सचिव द्वारा कहा गया कि बढ़े हुए बिल क्यों आ रहे हैं इस की विस्तार से जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में शुरू हुआ छात्राओं के लिए सेल्फ डिफ़ेन्स कैम्प

इससे पूर्व प्रातः 7:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री (जल संसाधन) गजेंद्र सिंह शेखावत का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
शिष्टमंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं में नगर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, शांति मेहरा, मंडी परिषद के अध्यक्ष मनोज शाह , भूपेंद्र सिंह बिष्ट, अरविंद पडियार, कुंदन सिंह बिष्ट, दया पोखरिया, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, ज्योति वर्मा, संतोष साह, नीरज जोशी, कैलाश रौतेला, भगवत सिंह, सभासद दया सुयाल, अरुण कुमार, राजू बिष्ट , लाल सिंह बिष्ट, रमेश सुयाल, हरीश सिंह राणा, गुसाई सिंह, तथा मोहित शाह आदि शामिल थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page