रजिस्ट्रेशन एवं म्यूटेशन प्रक्रिया में पारदर्शिता हेतु ई-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कार्य करना करें सुनिश्चित – आयुक्त राजीव रौतेला

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com)- रजिस्ट्रेशन एवं म्यूटेशन प्रक्रिया को समयबद्धता एवं पारदर्शिता से करने हेतु ई-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कार्य करना सुनिश्चित करे। यह निर्देश सचिव माननीय मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल राजीव रौतेला ने मण्डल में ई-रजिस्ट्रेशन, म्यूटेशन एवं नामान्तरण प्रक्रिया की वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा करते हुए राजस्व तथा रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों को दिए।


श्री रौतेला ने रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौदा जैसे ही एक्ज़ीक्यूट हो, उसी दिन सभी अभिलेखों सहित पोर्टल पर अपलोड किया जाये तथा तहसीलदार कार्यालय को हार्ड काॅपी भी उपलब्ध करायी जाये व सामान्य प्रक्रिया में भी विलम्ब न होने दे। उन्होंने सभी कार्यों को समबद्धता एवं पारदर्शिता से करने के निर्देश भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज


श्री रौतेला ने कहा कि भ्रष्टाचार की संभावनाओं को शून्य करने एवं कार्यों में पारदर्शिता व समबयद्धता लाने के लिए उनके द्वारा कार्यों की गहनता से समीक्षा की जायेगी। उन्होंने जनपद स्तर पर समीक्षा के लिए अपर जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों के साथ बैठकें आयोजित कर रजिस्ट्रेशन, म्यूटेशन एवं नामान्तरण प्रक्रिया एवं कार्यों की गहनता से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। श्री रौतेला ने निर्देश दिए कि ई-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कार्य करने में किसी भी प्रकार की समस्या एवं कठिनाई उत्पन्न होती है तो उसकी तत्काल सूचना मण्डलायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग


वीसी में जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल, बागेश्वर रंजना राजगुरू, पिथौरागढ़ विजय जोगदण्डे, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया आदि उपस्थित थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page