नैना देवी हिमालयन बर्ड कन्जरवेशन रिजर्व में शुरू हुआ 04 दिवसीय बर्ड सर्वे का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- दिनांक 16.11.2022 से 19.11.2022 तक श्री चन्द्रशेखर जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी/निदेशक, प्राणी उद्यान के निर्देशन में नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल एवं ओरियनटल टेªल के सहयोग से 04 दिवसीय बर्ड सर्वे का आयोजन द्वितीय बार नैना देवी हिमालयन बर्ड कन्जरवेशन रिजर्व, नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल में किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि पद्म श्री अनूप साह, अन्र्तराष्ट्रीय छायाकार रहे। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के 41 बर्ड वाॅचरो द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें महाराष्ट्रा, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, कर्नाटका, गुजरात, राजस्थान, केरला, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा आदि राज्यो से आये बर्ड वाॅचरो द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्म श्री अनूप साह, अन्र्तराष्ट्रीय छायाकार द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड राज्य में 790 पक्षियों की प्रजातियाँ है जिसमें अच्छे बर्ड वाचिंग हेतु बर्ड के व्यवहार को समझना पड़ेगा। 02 वर्ष पूर्व वाईनेशियस रोज फिंच बारापत्थर के पास दिखाई दी जो कई वर्षो पहले यहाँ इिखायी दी थी। बर्डिग के साथ साथ फ्लोरा एवं फोना की भी जानकारी रखते हुये समझना चाहिए तथा नेचर का आनन्द लेते हुये बर्डिग करें।
श्री हेम चन्द्र गहतोड़ी, उप प्रभागीय वनाधिकारी (मु0)/उप निदेशक, प्राणी उद्यान, नैनीताल द्वारा मुख्य अतिथि तथा विभिन्न राज्यो से आये बर्ड वाॅचरों का स्वागत किया गया एवं नैना देवी हिमालयन बर्ड कन्जरवेशन रिजर्व तथा नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयीं .

यह भी पढ़ें 👉  ग्राउंड जीरो पर उतरकर केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा, कहा नैनीताल सहित सभी पर्यटक स्थल सौ फीसदी सुरक्षित

श्री राजकुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल द्वारा विभिन्न राज्यो से आये बर्ड वाॅचरों से अनुरोध किया गया कि बर्ड वाचिंग के समय यदि सम्भव हो तो छोटी-छोटी विडियो क्लिप बनायी जा सकती है तथा वह विडियो नैनीताल वन प्रभाग को उपलब्ध करायी जाये जिससे विद्यालयों में बच्चों एवं जनमानस को बायोडाइवरसिटी से सम्बन्धित जानकारियाँ उपलब्ध करायी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उप कारागार हल्द्वानी में आयोजित चिकित्सा शिविर का जिला न्यायाधीश , डीएम एवं एसएसपी नैनीताल ने किया संयुक्त निरीक्षण

श्री अमित सांकल्य, संस्थापक ओरियनटल टेªल, के द्वारा बर्ड सर्वे से सम्बन्धित जानकारिया दी गयी। विभिन्न राज्यों से आये 41 बर्ड वाॅचरो को 06 ग्रुपों में बांटा गया है जो नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल के अन्तर्गत हिमालयन बोटैनिकल गार्डन, नैना देवी हिमालयन बर्ड कन्जरवेशन रिजर्व, नैनीताल, भवाली एवं महेशखान में बर्ड सर्वे करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कमिश्नर Deepak Rawat के निरीक्षण में मॉल रोड पर होटल में मिला अनुमति का उल्लंघन , होटल किया सीज


इस अवसर पर श्री अजय सिंह रावत, वन क्षेत्राधिकारी, नैनीताल प्राणी उद्यान, श्री प्रमोद चन्द्र तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी, नैना/नगरपालिका रेंज, श्रीमती सोनल पनेरू, वन क्षेत्राधिकारी, कोसी वन क्षेत्र, श्री विजय मेलकानी, वन क्षेत्राधिकारी, भवाली, श्री हरीश पन्त, वन दरोगा, श्री अरविन्द कुमार, वन आरक्षी, श्री आनन्द सिंह, सिस्टम एनालिस्ट एवं विभिन्न वन क्षेत्रों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अनुज काण्डपाल, बायोलाॅजिस्ट द्वारा किया गया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page