मल्लीताल पुलिस द्वारा विभिन्न अधिनियमो के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 14150 राजस्व वसूला।

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- रविवार को मल्लीताल कोतवाली एसआई हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा विभन्न अधिनियमो के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 14150 रुपये राजस्व वसूला गया।

एसआई हरीश सिंह ने बताया कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 24 व्यक्तियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही करते हुए 12,500 राजस्व वसूल किया गया है। व एक स्कूटी को बिना कागजात व बिना डीएल वाहन चलाने पर सीज किया गया। वही 5 व्यक्तियों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए 1250 राजस्व वसूल किया गया। सार्वजनिक स्थान पर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने एवं मास्क न पहनने पर 4व्यक्तियों के खिलाफ महामारी अधिनियम में कार्रवाही करते हुए 400 रुपये राजस्व वसूल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवम् नियंत्रण हेतु मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक

यह भी पढ़ें : ज्योलीकोट पुलिस ने विभिन्न अधिनियमो के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 10250 राजस्व वसूला

उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से बिना अनुमति के जनपद नैनीताल में प्रवेश करने वाले वाहनों को मंगोली पुलिस चौकी पर चेक करते हुए वापस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं

एसआई हरीश सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता से कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लगातार अपील की जा रही है कि सामाजिक दूरी बनाए रखे, समय-समय पर हाथ धोते रहें तथा मुंह पर हमेशा मास्क लगाए रखें। खुले में कूड़ा कचरा ना फेंके व सड़क के किनारे न थूके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page