डॉ निशंक का पलायन पर आधारित गीत सोशल मीडिया पर आते ही हुआ वायरल

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का पलायन पर आधारित गीत “आ अब गांव चलें” का स्पर्श गंगा परिवार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर शोशल मीडिया पर लोकार्पण किया गया। इस गीत का उद्देश्य गांवों के नैसर्गिक सौंदर्य को देश-दुनिया के सामने लाना और यहां से हो रहे पलायन को रोकने हेतु प्रवासी लोगों को पहाड़ आने की गुजारिश करना है। शोशल मीडिया पर रिलीज होते ही ये गाना खूब वायरल हो रहा है।

डॉ निशंक की सशक्त प्रेरणाप्रद लेखनी और मधुर संगीत की जुगलबंदी ने गीत को कर्णप्रिय बना दिया है। गीत और संगीत इतना मनोरम है कि बार-बार सुनने का मन करता है। शोशल मीडिया पर आते ही यह गीत ढेर सारे बधाई के कमेंट्स के साथ वाईरल हो गया है। डॉ निशंक के गीत को दिल्ली निवासी युवा संगीत शिक्षक श्री दिव्य दर्शन जोशी ने संगीतबद्ध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग :- केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के कैंप कार्यालय में घुसे चोर खंगाला सामान

इस अवसर पर स्पर्श गंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो अतुल जोशी ने कहा कि हमें विश्वास है कि डॉ निशंक के अनुभवों और अनुभूतियों की सशक्त लेखनी से प्रेरित हो कर देश की युवा शक्ति पलायन से खाली हो रहे गॉवों की मिट्टी एवं संस्कृति से जुडकर उसे अपनी मेहनत से खुशहाल एवं समृद्ध बनायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीष्म ऋतु एवं लू के दृष्टिगत पेयजल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page