1044 लोगो को होम क्वारंटीन व 44 लोगो को टीआरसी में क्वारंटीन किया गया है

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- प्रवासियों की वापसी के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ जाने के बाद से जहाँ जिला प्रशासन की भूमिका बढ़ गई है,वही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी अब काफी बढ़ चुकी है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क हो चुका है।

डॉ पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को बाहर से आए 40 लोगो को थर्मल स्कैनिंग के बाद 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। थर्मल स्कैनिंग टीम में डॉ दीपक गिरी, डॉ अजय गुप्ता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर राजस्व विभाग का सघन अभियान जारी

डॉ अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि रविवार तक सूखाताल टीआरसी में कुल 44 लोगो को क्वारंटीन कर दिया गया है जिनमे से शनिवार देर रात से रविवार तक 14 लोगो को किया गया। वही रविवार तक कुल 1044 लोगो को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान

पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहरी राज्य से आए लोगो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही डॉक्टरों की टीम को उनका विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page