क्वारंटीन किए गए 7 लोगो के सैम्पल भेजें गए जांच को

Share this! (ख़बर साझा करें)

39 लोगो की हुई थर्मल स्कैनिंग के बाद किया गया होम क्वारंटीन। 1232 लोगो को किया जा चुका है होम क्वारंटीन। 23 लोग को किया गया है टीआरसी ( TRC) में क्वारंटीन।

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- प्रवासियों की वापसी के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ जाने के बाद से जहाँ जिला प्रशासन की भूमिका बढ़ गई है,वही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी अब काफी बढ़ चुकी है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क हो चुका है।

डॉ एमएस दुग्ताल ( Dr Dugtal ) ने बताया कि मंगलवार को टीआरसी ( TRC) में क्वारंटीन किए गए 7 लोगो के सैम्पल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए है। डॉ दीप्ती वर्मा ने बताया कि मंगलवार को बाहर से आए 39 लोगो को थर्मल स्कैनिंग के बाद 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन ( Home Quarantine) कर दिया गया है। इस दौरान डॉ शैलेश जोशी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण

पीएमएस डॉ. केएस धामी ( PMS Dr. K S Dhami ) ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहरी राज्य से आए लोगो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही डॉक्टरों की टीम को उनका विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page