पर्यटन नगरी नैनीताल में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने किया 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, नगर में बवाल
नैनीताल ( nainilive.com )- पर्यटन नगरी नैनीताल में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया । इस घटना के बाद नैनीताल में आक्रोश और तनाव की स्थिति हो गई। आरोपी उस्मान एक ठेकेदार बताया जा रहा है। बालिका से बुजुर्ग के दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा ऐसा फूटा कि लोग सड़क पर ही बदला लेने के लिए आमादा हो गए।
पुलिस करीब साढ़े आठ बजे बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई तो लोगों को इसकी भनक लगी। धीरे-धीरे भीड़ कोतवाली पहुंचने लगी। नौ बजे तक बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ज्यों-ज्यों रात बढ़ने लगी, मामला और गर्म होने लगा। भीड़ धीरे-धीरे उग्र होती गई और बाजार में समुदाय विशेष की दुकानों में तोड़फोड़ होने लगी।
उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए। वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। काफी प्रयासों के बाद प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा भीड़ को शांत किया गया ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग