21जनवरी तथा 22जनवरी को होने वाली अखंड रामायण के संबंध में राम सेवक सभा द्वारा आयोजित हुई बैठक
नैनीताल ( nainilive.com )- दिनांक 18 जनवरी, 2024, को एक आवश्यक बैठक राम सेवक सभा द्वारा आयोजित की गई जिसमे 21 जनवरी तथा 22 जनवरी को होने वाली अखंड रामायण के संबंध में बैठक सभा भवन में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मनोज साह एवम संचालन जगदीश बवाड़ी ने किया। बैठक में सभी लोगों ने अखंड रामायण को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दिए जाने के लिए आह्वान किया। महासचिव श्री जगदीश बवाड़ी ने बताया कि बसंत पंचमी को जनेऊ संस्कार तथा होली महोत्सव ,शिवरात्रि महोत्सव राम सभा द्वारा आयोजित किया जाएगा।

सभा परिवार ने सभी राम अनुरागियों से अनुरोध किया है कि वो अखंड रामायण में सादर आमंत्रित हैं। बैठक में अशोक साह,दीपक साह,विमल चौधरी,प्रो.ललित तिवारी,भुवन बिष्ट,जीवंती भट्ट, भारती साह,नीलम जोशी,मीनू बुडलकोटी,बबली,रेखा जोशी,पारस जोशी,श्रुति कोहली इत्यादि उपस्थित रहें।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग