कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी सेल द्वारा आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम
नैनीताल ( nainilive.com )- एलुमनी सेल कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पौधारोपण में कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो दीवान सिंह रावत डीएसबी में पौधरोपण किया तथा पदम एवम गिंगको का पौधा रोपा ।इस अवसर पर उन्होंने कहा पौधे जीवन का आधार है तथा पौधा लगाना पर्यावरण संरक्षण के रचनात्मक पहल है । इधर एलुमनी सेल के अन्य पौधारोपण में पेट्रोफिजिक्स एंड जियोमेकेनिक्स टीम लीड शैल टेक्नोलॉजी इंडिया शैल के टीम लीडर ज्योति कांडपाल बेंगलुरु ने सिल्वर ओक के पौधे डीएसबी कैंपस में रोप कर प्रकृति संरक्षण मै योगदान किया ।
एलुमनी ज्योति ने कहा कि पूर्व छात्र अपने संस्थानों से जुड़ कर रचनात्मक पहल कर सकते है इसमें गीतांजलि ,दिशा ,हिमानी ,दीपा शामिल रहे । पौधारोपण कार्यक्रम में ,वित्त नियंत्रक अनिता आर्य ,शोध निदेशक एवं एलुमनी सेल के महासचिव प्रो ललित तिवारी , डी एस डबलू प्रो एल एस लोधियाल,विभागाध्यक्ष भौतिकी एवम संयोजक प्रो संजय पंत ,उपकुलसचिव दुर्गेश डिमरी , एल डी उपाध्याय ,कुंदन शामिल रहे ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग