दुर्घटना : बड़ा हादसा होत्ते होते बचा , नैनीताल रोड पर कार एक्सीडेंट

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क, नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल रोड पर एक बड़ा कार हादसा होते होते टल गया। हल्द्वानी से नैनीताल को लौटे वक़्त नैनीताल स्टाफ हाउस निवासी राधेश्याम उम्र 67 वर्ष और विजय कुमार उम्र 32 वर्ष सैंट्रो कार संख्या UK 04 Q 2008 बल्दियाखान के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे का कारण कार चालक विजय कुमार द्वारा विपरीत दिशा से आ रही गाडी को बचाने के प्रयास में गाडी का संतुलन बिगड़ जाना बताया जा रहा है.संतुलन बिगड़ने से कार रोड पर ही पलट गयी , हालांकि दोनों सवार सुरक्षित बताये जा रहे हैं.

सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने घायलों को सुरक्षित निकाल कर घर पहुँचाया। राधेश्याम की पुत्री प्रभा नैथानी हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं। रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक तल्लीताल थाना दीपक बिष्ट , चीता मोबाइल टीम के हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा , और कांस्टेबल सुरेंद्र धामी शामिल थे.

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page