नावचालक व खोखा फड़ व्यापारी पर कोरोना की सबसे बड़ी मार- ये किसके पास जाएं, जो सुनें इनकी गुहार

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- सरोवर नगरी में कोरोना की सबसे बड़ी किसी पर पड़ी है तो नाव चालक और खोखा फड़ व्यापारी हैं। ये दोनों वर्ग के कारोबारी अब जाएं भी तो कंहा, किसके आगे अपना दुखड़ा सुनाए। इनकी डगर वास्तव में बड़ी कठिन हो चली है।
इसमें दोराय नही की वर्तमान में आर्थिक संकट से सभी बुरी तरह जूझ रहे है।

होटल, स्कूल संचालक, शोरूम, स्टोर के अलावा जितने भी नगर के बड़े सभी आर्थिक संकट का सामना कर रहे है। इनमें कुछ ऐसे भी हैं, जिनके पास कर्मियों को वेतन दे पाने में सक्षम नहीं। मगर अधिकांश सम्पन्न लोग आर्थिक रूप से सम्पन्न हैं और कर्मियों को वेतन दे भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

मगर इन सबके बीच खोखा फड़ व नाव चालकों की हालत सबसे अधिक दयनीय हो चली है। ये करे भी क्या। इन दोनों वर्गों के कारोबार पर अभी पाबन्दी लगी हुई है। नावचालक के साथ फड़ खोखा व्यापारी चाहते हैं कि उन्हें व्यापार चलाने दिया जाय या सरकार उनका भरण पोषण करे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital DM ने दिए निर्देश, शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page