पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का अतिरिक्त दायित्व
नैनीताल ( nainilive.com ) – कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति पद पर पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान को अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया गया है। दरअसल कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो एनके जोशी का श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर चयन हो गया। चयन होने के तुरंत बाद ही प्रो एनके जोशी द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2023 को त्यागपत्र दे दिया गया जिसे कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह द्वारा स्वीकार कर लिया गया है ।
अब राज्यपाल द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व प्रदान किया गया है । डॉ चौहान की नियुक्ति कुमाऊं विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक अथवा 6 माह, जो भी पहले हो तक के लिए की गई है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग