मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उपनल कर्मचारी की हड़ताल खत्म

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- 77 दिन से चली आ रही उपनल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीना सुशीला तिवारी अस्पताल और श्रीराम कैंसर इंस्टीयूट के 695 उपनल कर्मचारी गुरुवार से काम पर लौट जाएंगे। इससे एसटीएच में लड़खड़ा गई स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आ सकेंगी।

उपनल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष पीएस बोहरा समेत अन्य प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून में मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों की नियमितिकरण की मांग को कैबिनेट में लाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद बुधवार को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि भाजपा नेता शंकर कोरंगा भी बुद्ध पार्क पहुंचे। यहां धरने पर बैठे उपनल कर्मचारियों को उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश दिया। उपनल कर्मचारियों ने हड़ताल को खत्म कर दिया। बोहरा ने बताया कि अब उपनल कर्मचारी गुरुवार से काम पर वापस आएंगे। इधर कर्मचारियों के वापस आने के बाद एसटीएच में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित संस्था के शिष्टमंडल ने अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नैनीताल को प्रस्तुत की आपत्तियाँ
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page