काम की खबर : आज से हल्द्वानी भीमताल मार्ग 10 दिन के लिए बंद, ज्योलीकोट होते हुए भवाली, भीमताल जाएंगे वाहन

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- गुरुवार से हल्द्वानी-भीमताल मार्ग 10 दिनों के लिए बंद रहेगा। भीमताल जाने के लिए ज्योलीकोट होकर जाना होगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद बुधवार को इस संबंध में रानीबाग, भवाली व खुटानी में सूचनाएं चस्पा कर दी गईं हैं। इस अवधि में समस्त वाहन ज्योलीकोट व भवाली होते हुए जाएंगे। रानीबाग में पुराने पुल के समीप 60 मीटर स्पान लेन ए क्लास पुल लोडिंग स्टील गार्डर पुल निर्माण के चलते पहाड़ी का कटान किया जा रहा है। यह कटान 27 नवंबर तक रात-दिन चलेगा। इसी के चलते मार्ग को पूरी तरह बंद रखा जाएग।

इधर, रोडवेज व केमू ने इसको देखते हुए भीमताल के लिए किराए का पुनर्निर्धारण कर दिया है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया रोडवेज की बसें हल्द्वानी से वाया ज्योलीकोट होते हुए भीमताल पहुंचेंगी। इस वजह से बस के भाड़े में में वृद्धि की गई है। अब यात्रियों से 50 के बजाय 90 रुपए वसूल लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page