Alert : कल से दो दिन मौसम को लेकर आया यह हाई अलर्ट

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम को लेकर हाई अलर्ट जारी हुआ है। राज्य मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी इस हाई अलर्ट में उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर कल दिनांक 03 फरवरी को भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ साथ अत्यधिक भारी वर्षा होने तथा दिनाक 04 फरवरी को गर्जन के साथ ओले गिरने एवं आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गयी है।

वहीँ मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए डीएम नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले के सभी सम्बंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं एवं इस दौरान होने वाली किसी भी घटना , मार्ग बाधित एवं अतिवृष्टि से संभावित क्षति को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही एवं सतर्कता बनाये रखने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page