Almora : उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने किया जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण
ALMORA ( nainilive.com )- उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने आज अल्मोड़ा भ्रमण किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। मीडिया के माध्यम से आम जनता तक सही एवं तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा।

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ने जिला सूचना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जिला सूचना अधिकारी श्री सत्यपाल सिंह ने उनका स्वागत करते हुए विभागीय कार्यों, स्टाफ, जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों तथा जनपद से प्रकाशित होने वाले पत्र पत्रिकाओं की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों का बेहतर और प्रभावी प्रचार प्रसार विभाग का दायित्व है। इस दायित्व को सभी कार्मिक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रेस और प्रशासन के बीच विभाग एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण
नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट