भारत के महा रजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने उत्तराखण्ड में जनगणना कार्य की प्रगति पर किया संतोष प्रकट , घरों में पहुंचकर देखा जनगणना कार्य
Dehradun ( nainilive.com )- भारत के महा रजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने उत्तराखण्ड में जनगणना कार्य की प्रगति पर संतोष प्रकट किया है। उन्होंने आज देहराखास इलाके के कुछ घरों में पहुंचकर जनगणना कार्य की प्रक्रिया को करीब से देखा और फील्ड स्टाॅफ से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में जनगणना कार्य को लेकर लोग जिस तरह से उत्साह दिखा रहे हैं, वह उल्लेखनीय है।
महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त नेे कहा कि आजाद भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब जनगणना की प्रक्रिया को डिजिटल फार्मेट पर लाया जा रहा है। इससे आंकड़ों की गुणवत्ता बेहतर रहेगी और गलतियों को आसानी से सुधारा जा सकेेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार स्वगणना का विकल्प दिया गया है। पूरे देश में स्वगणना के विकल्प का इस्तेमाल करने वालों की संख्या का करोड़ में पहुंचना बताता है कि नए प्रयोग को लोग स्वीकार रहे हैं। भविष्य में उम्मीद की जा सकती है कि जनगणना के कार्य में स्वगणना और मजबूत भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद, इस अभियान में सभी लोग उत्साहपूर्वक जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन डाटा एकत्रित करने का विकल्प भी फील्ड स्टाॅफ के पास है, लेकिन इसे अनिवार्य रूप से डिजिटल फार्मेट में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी कानून-व्यवस्था या फिर तकनीकी वजह से जनगणना कार्य में दिक्कत आने की कोई सूचना नहीं है।
महा रजिस्ट्रार ने आज देहराखास में जनगणना के कार्य को नजदीक से देखा। स्थानीय निवासी हर्षिता तिवारी और अर्पणा शुक्ला ने कहा कि जनगणना कार्य में सहयोग जरूरी है। यह देश हित का मामला है। महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना ने देहराखास में जनगणना कार्य निदेशालय के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। अभी तक जनगणना निदेशालय मातावाला बाग स्थित किराये के भवन में संचालित हो रहा था।
इस मौके पर जनगणना कार्य सचिव श्री दीपक कुमार, निदेशक श्रीमती ईवा आशीष श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक श्री शैलेंद्र सिंह नेगी, उपनिदेशक तान्या सेठ, श्री प्रवीण कुमार, श्री आरके बनवारी, सहायक निदेशक श्री संजीव कुमार व श्री अरविंद कुमार सिंह उपस्थित थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण
नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट