विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एस.आई.आर.) के संबंध में जनपद स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल/हल्द्वानी ( nainilive.com )- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एस.आई.आर.) के अंतर्गत की जा रही तैयारियों एवं पुनरीक्षण से पूर्व संपादित गतिविधियों के संबंध में जनपद स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं आयोग द्वारा अधिसूचित विभिन्न विभागों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक सम्पन्न गई।

बैठक में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2025 की मतदाता सूची के मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के अंतर्गत की जा रही पूर्व तैयारी संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली के प्रत्येक मतदाता की वर्तमान निर्वाचक नामावली के मतदाताओं के साथ सही एवं शुद्ध रूप से मैपिंग सुनिश्चित की जाए तथा अनमैप्ड मतदाताओं की सूची का गंभीरता से परीक्षण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 बंद मिले

बैठक में ए.आर.ओ. नेट सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्राप्त विसंगतियों (एनोमली) के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) नियुक्त किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ए.आर.ओ. नेट में प्रदर्शित अनियमितताओं के आधार पर संबंधित मतदाताओं के मध्य व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करते हुए उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने हेतु सूचित किए जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा की

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आयोग के निर्देशानुसार ई-रोल अपडेट से संबंधित कोई भी प्रपत्र “एक्सेप्टेड” अवस्था में लंबित न रहे तथा प्रपत्र-6, 7 एवं 8 किसी भी दशा में क्रमशः 15, 30 एवं 45 दिवस से अधिक अवधि तक लंबित न रखे जाएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये है कि, जहाँ आगामी SIR प्रस्तावित है,उसमें विभिन्न बातों की पुष्टि अवश्य करा लिया जाय जिसमें, सभी ERO और AERO के पास ECiNET में Account हैं।सभी ERO और AERO सफलतापूर्वक ECiNET में लॉग-इन कर सकते हैं। ECiNET ऐप सभी BLO और जनपद के अधिकारियों (ero/ DEO और अन्य) के फ़ोन पर डाउनलोड कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पांडे तथा वर्चुअल माध्यम से परितोष वर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी सहित उप जिलाधिकारी नैनीताल, रामनगर, धारी, कालाढूंगी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page