पुणे में अमरावती के एसीपी ने पत्नी-भतीजे को गोली मार, खुद की भी ली जान

Share this! (ख़बर साझा करें)

पुणे (nainilive.com) –  महाराष्ट्र के पुणे में अमरावती के एसीपी भरत गायकवाड़ ने अपनी पत्नी और भतीजे को गोली मार दी, जिसके बाद उन्होंने खुद को भी शूट कर लिया. रविवार की रात करीब 3.30 बजे एसीपी भरत ने इस घटना को अंजाम दिया. भरत की पत्नी और बच्चे यहां पुणे में ही रहते थे.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहले एसीपी भरत ने अपनी पत्नी को मोनी को गोली मारी थी, जिसकी आवाज सुनकर दीपक भतीजा ऊपर आया था, तब उसे भी गोली मार दी. बाद में एसीपी भरत ने खुद को शूट कर लिया. स्थानीय पुलिस ने तीनों की मौत की पुष्टि की है.

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

बता दे कि भरत गायकवाड़ अमरावती शहर के राजापेठ डिवीजन के एसीपी थे. उनकी उम्र 57 साल थी. हाल ही वह सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर से प्रमोशन होकर एसीपी बने थे और अमरावती में पोस्टिंग हुई थी. परिवार के लोगों ने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे यह घटना घटी.

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

बेटे सुहास ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तीनों को नजदीकी ज्यूपिटर अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. घटना में लाइसेंसी रिवॉल्वर इस्तेमाल हुई या कोई दूसरी, इसकी जांच पुलिस कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  अमजा देहरादून ने किया गोपाल सिंह थापा,गिरिधर गोपाल लूथरा और प्रीति लूथरा का सम्मान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page