नैनीताल निवासीयों के लिए 35 दिनों की ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरु
हल्द्वानी ( nainilive.com )- बैंक ऑफ़ बड़ौदा-आरसेटी नैनीताल (हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी में 18 से 50 वर्ष के युवाओ व युवतियों के लिए 35 दिनों की ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अप्रैल से शुरु होने जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए 08-04-2026 तक आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। पूरे जिले के लिए 35 सीटें निर्धारित है। यह आवासीय प्रशिक्षण पूर्णतः नि:शुल्क होगा जिसमे चाय, नास्ता, भोजन, यूनिफार्म व प्रशिक्षण सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, चार फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ संस्थान में आकर आवेदन कर सकते है। सफलतापूर्ण प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जिसके माध्यम से विभिन्न ऋण योजनाओ का लाभ लिया जा सकेगा। निम्न संपर्क नंबर – 05946 – 266095, 8477009546, 9756947425 पर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.
कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण