बेतालघाट : अवैध खनन व अवैध शराब के बढ़ते मामलों के सम्बन्ध में लामबंद हुए सभी निर्वाचित प्रतिनिधि एवं समाजसेवी , मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन
बेतालघाट : अवैध खनन व अवैध शराब के बढ़ते मामलों के सम्बन्ध में लामबंद हुए सभी निर्वाचित प्रतिनिधि एवं समाजसेवी , मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन
न्यूज़ डेस्क , बेतालघाट ( nainilive.com )- ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी के नेतृत्व में बेतालघाट के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन और अवैध शराब के कारोबार को स्थानीय पुलिस द्वारा बढ़ावा देने की ब्लाक प्रमुख से शिकायत की गयी। उन्होंने शिकायत करी कि क्षेत्र में लोकडाउन के दौरान बाहरी जिलों से अवैध शराब का कारोबार भी चलता रहा, वहीँ अवैध खनन जोरो पर है। कई बार शिकायत भी की जा चुकी है ,जिसका परिणाम शून्य रहता है।
सभी सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख के माध्यम से जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने पुरजोर तरीके से थानाध्यक्ष को हटाने की मांग रखी। इस अवसर पर सभी ने थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की एवं कहा कि अगर कोई कार्यवाही नही होतीहै तो इनके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

आज के इस प्रदर्शन में ब्लॉक प्रमुख आंनदी बधानी, जयेष्ट प्रमुख गिरीश मचखोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा नैनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर जलाल, नवीन कश्मीरा, प्रवीण पडलिया, रोशन बोहरा, महेंद्र आर्या, मंजू तिवारी, धीरेंद्र महरा, नीलम आर्या, तुलसी देवी, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मनोज पडलिया, गणेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन