सावधान : छात्रवृति के नाम पर किया जा रहा फ्रॉड , फ़ोन कर मांगी जा रही धनराशि

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- पाल कॉलेज ऑफ टैक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट हल्द्वानी कालेज के साथ ही जनपद के अन्य शिक्षण संस्थानों के संस्थागत छात्र-छात्राओं को किसी व्यक्ति विशेष द्वारा दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क कर छात्रवृत्ति आने की बात कहकर जांच हेतु पंजीकरण शुल्क 560 रूपये गूगल पे के माध्यम धनराशि मांगने की बात कही जा रही है।


उक्त के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया है कि शैक्षणिक संस्थानों अथवा छात्र-छात्राओं को कार्यालय द्वारा छात्रवृत्ति हेतु किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं की जाती है और ना ही कार्यालय द्वारा किसी भी छात्र-छात्राओं या संस्थान को इस प्रकार की कोई फोन के द्वारा कॉल भी नहीं की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव और तीनपानी लालकुआं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता


जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समस्त संस्थाओं में शिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से अपील की है कि इस प्रकार के छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में कॉल करने वालों से सावधान रहें। विभाग किसी भी प्रकार का कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लेता है। अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page