आवारा कुत्ते का आतंक अब तक आधा दर्जन लोगों को कर चुका है घायल
संतोष बोरा , भीमताल ( nainilive.com )- नगर क्षेत्र के वॉर्ड 2 डाठ-नौकुचियाताल रोड पर बीते एक सप्ताह से आये दिन कुत्ते की झपटने की घटना हो रही है। जिससे वॉर्ड 2 डाठ, सांगुड़ीगाँव, और नौकुचियाताल रोड पर आते-जाते पैदल लोगों व दो पहिया वालो के लिए खतरा बना हुवा है।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी को सूचना दी कि अब तक आधा दर्जन स्थानीय लोगों को ये कुत्ता काट चुका है और दर्जन भर लोगों पर झपट चुका है। साथ ही वॉर्ड 2 के वासियों का ये भी कहना है कि एक आवारा कुत्ता, दो पहिया वाहनों स्कूटी व बाइक पर अचानक से हमला कर रहा है जिससे दुर्घटना होने के संकेत बने हुए है।
लोगों की परेशानी को देखते हुए बृजवासी ने नगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नगर प्रशासन से आवारा कुत्ते से आम जनता की सुरक्षा की माँग की है साथ ही उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग से ऎसे शहर के आवारा सभी कुत्तों को रेबीज का टीकाकरण देने की भी मांग की है l

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग