भीमताल : डायल 112 पर प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही से परिजनों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान
भीमताल पुलिस ने घऱ से नाराज होकर गये बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द
भीमताल ( nainilive.com )- डायल 112 पर आज एक कालर द्वारा सूचना दी कि उसका भतीजा उम्र 16 वर्ष घर से स्कूल जाने को कह कर मय स्कूटी के गया है जो अभी तक वापस नहीं आया है। श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मामले का संज्ञान लेकर गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
क्षेत्राधिकारी भवाली श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जगदीप नेगी के नेतृत्व में गुमशुदा बालक निवासी गोजाजाली को मय स्कूटी के खुटानी पैट्रोल पम्प से सकुशल बरामद किया।

पूछताछ पर बालक द्वारा बताया कि वह घर से नाराज होकर अल्मोङा की तरफ जा रहा था। बालक की काउंसलिंग कर भविष्य में ऐसा कदम न उठाने हेतु प्रेरित कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग