भवाली निवासी सुबोध चंदोला ने फतेह की माउंट रुद्रगैरा पर्वत चोटी

Share this! (ख़बर साझा करें)

एवरेस्ट त्रिशूल सहित सहित अभी तक दो दर्जन से ज्यादा पर्वत किये है फतेह –

एस एस बी में फील्ड अफसर के पद पर है तैनात

भवाली ( nainilive.com )- एस एस बी के अभियान दल में शामिल आठ सदस्यीय दल ने 5819 मीटर ऊँचाई पर स्थित माउंट रुद्रगैरा पर्वत श्रृंखला पर फतेह हासिल कर तिरंगा फहराया है। अभियान दल का नेतृत्व भवाली नगर निवासी एस एस बी में फील्ड अफसर सुबोध चंदोला ने किया। भारतीय पुलिस पदक व गृह मंत्री पदक से सम्मानित सुबोध इससे पहले एवरेस्ट, कॉमेट, सतोपंथ,अभिगामीन,गंगोत्री वन,भगीरथी टू,त्रिशूल सहित विभिन्न पर्वत पर तिरंगा फेहरा चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग

अभियान के तहत कुल 29 सदस्यीय आरोहण दल में से 20 से ज्यादा ट्रेनी रुद्रगैरा स्थित बेस कैम्प में ही रुके जहा से आठ सदस्य पर्वतारोहियों ने आगे का सफर तय किया। अभियान के तहत 14 सितम्बर को रुद्रगैरा बेस कैम्प से रवाना होने के बाद 22 सितम्बर सुबह 10:30 पर दल ने रुद्रगैरा पर्वत चोटी पर झंडा फहराया जिसके बाद 22 सितम्बर की देर शाम रुद्रगैरा बेस कैम्प पहुचने के साथ ही 27 सितम्बर को गंगोत्री वापस पहुचे। फील्ड अफसर सुबोध ने बताया कि दल को पर्वतारोहण के दौरान भारी बारिश ठंड सहित काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

अभियान दल में फील्ड अफसर सुबोध चंदोला मुख्य आरक्षी कैलाश चन्द्र जोशी आरक्षी नरेंद्र सिंह दिलदार सिंह प्रदीप सिंह प्रबल प्रताप सिंह अरविंद कुमार घाघरे इंद्र सिंह सिंह शामिल रहे। उनकी इन उपलब्धि पर नगरवासियो सहित उनके परिवाजनों गुरुजनों के हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page