बिग ब्रेकिंग : अब 7 अक्टूबर को रहेगा नैनीताल जिले में अवकाश , डीएम वंदना ने दिए आदेश

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com ) – आगामी 7 अक्टूबर को नैनीताल जिले में अवकाश रहेगा। नैनीताल डीएम वंदना ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं। श्राद्ध पक्ष में अष्टिका और नष्टिका के अवकाश होते हैं। पूर्व में जारी आदेशों में 6 एवं 7 अक्टूबर को अवकाश की घोषणा की गयी थी , जिसे संशोधित करते हुए दिनाक 07 अक्टूबर किया गया है।

कार्यालय आदेश संख्या 1599 / 14-आर.ए./ 2023 दिनाँक 25 जनवरी, 2023 उत्तराखण्ड शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के द्वारा संख्या:- 1401/XXXI (15)G/22-74 (सा.)/2016 दिनांक 26 दिसम्बर, 2022 के अनुसार शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त मैनुअल ऑफ गवर्नमेन्ट आर्डस् के पैरा-243 में दिये गये प्रतिबन्धों के साथ प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सन् 2023 में बैंक / कोषागार / उपकोषागारों को छोडकर जनपद नैनीताल के सभी कार्यालय / संस्थानों में दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 को अष्टका (अष्टका श्राद्ध पक्ष) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। त्रुटिवंश उक्त आदेश में दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 को शनिवार अंकित हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

जनपद नैनीताल में अष्टका दिनांक 06.10.2023 (शुक्रवार) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए अनवष्टका (नवमी श्राद्ध) दिनांक 07.10.2023 (शनिवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page