बिग ब्रेकिंग : प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को बनाया गया सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का कुलपति
नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के जंतु विज्ञान विभाग के प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का कुलपति बनाया गया है। कुलाधिपति राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह ने उनको इस पद पर नियुक्ति सम्बन्धी आदेश जारी कर दिए हैं।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति पद के कार्य दायित्वों हेतु अन्तरिम व्यवस्था सम्बन्धी पूर्व आदेश संख्या E3046 / जी०एस० (शिक्षा) / C16-1/2020, दिनांक 30 जून, 2023 को अतिक्रमित करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 की धारा-10 (1) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों के अधीन प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट, प्रोफेसर एण्ड हेड, डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रेत्तर आदेश जो भी पहले हो तक के लिए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का कुलपति नियुक्त किया जाता है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग