बड़ी खबर : कल बुधवार से बीडी पाण्डे अस्पताल नैनीताल में बंद रहेगी ओपीडी
बड़ी खबर : कल बुधवार से बीडी पाण्डे अस्पताल नैनीताल में बंद रहेगी ओपीडी
संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- वेतन कटौती के निर्णय से मुखर हुए चिकित्सकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। चिकित्सकों ने एलान किया है कि बुधवार से अस्पताल में ओपीडी बंद रखी जायेगी। इस दौरान केवल कोविड टीम ही काम करेगी।
यह भी पढ़ें : तीन पुलिस कर्मियों सहित 12 लोग कोरोना पॉजिटिव
मंगलवार को बीडी पाण्डे अस्पताल में चिकित्सकों की बैठक आयोजित की गई। चिकित्सा सेवा संघ अध्यक्ष डॉ आरके वर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को चिकित्सक अपनी जान की परवाह किये बिना दिन-रात सेवा में जुटे है। जिसके बावजूद सरकार द्वारा चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। कई बार मांगो के बावजूद पोस्ट ग्रेजुएटों को पचास हजार वेतन नहीं दिया जा रहा है। कहा कि 23 से 30 सितंबर तक सभी चिकित्सक कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान ओपीडी बंद रखी जायेगी। केवल कोरोना ड्यूटी में तैनात चिकित्सक की कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें : एरीज बैंड के समीप अल्टो कार गिरी 100 मीटर खाई में मां-बेटी समेत चालक हुए घायल
इस दौरान संघ सचिव डॉ पीडी गुप्ता, डॉ एमएस दुग्ताल, डॉ द्रोपदी गर्ब्याल, डॉ संजीव खर्कवाल, डॉ मंजू रावत, डॉ अर्जुन रावत, डॉ मोनिका कांडपाल, डॉ केबी जोशी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : पालिका अध्यक्ष के अनशन को मिला जन समर्थन,,कल कई पालिका अध्यक्ष पहुंचेंगे कुमाऊ कमिश्नरी
यह भी पढ़ें : दुःखद समाचार : नैनीताल में उठ गया एक साथ सिर से 4 बुजुर्गों का साया
यह भी पढ़ें :अगर आ रहे हैं नैनीताल घूमने, तो ध्यान रखें इन नियमों का

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

अमजा की “पत्रकारीय सामयिक चुनौतियां” संगोष्ठी व कार्यशाला जून में
लोक भवन नैनीताल में आयोजित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान
फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी
कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन