भाजपा नेता अरविंद पडियार ने गैस वितरण प्रणाली में सुधार को लेकर दिया प्रशासन को ज्ञापन
Nainital ( nainilive.com)- भाजपा नेता अरविंद पडियार ने गैस वितरण प्रणाली में सुधार को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया . संबंधित गैस एजेंसी प्रबंधक एवं स्थानीय प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जो वर्तमान में एलपीजी गैस की जो वितरण में व्यवस्था बनाई गई है, उसमें हमारा आपसे अनुरोध है कि जब उपभोक्ता आपके पास सिलेंडर लेने आ रहे हैं, तो उस वक्त डी एस सी नंबर के बाद आपके आदेश द्वारा कहा जा रहा है कि आज हम निम्न तारीख वाले तक को सिलेंडर देंगे। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपने रोस्टर में इस व्यवस्था को भी सम्मिलित कर दे कि आज निम्न तारीख तक वाले उपभोक्ता को सिलेन्डर दिया जाएगा तो उससे उपभोक्ता को सुविधा मिलेगी। ताकि उपभोक्ता तपती धूप में लाइन में खड़े होकर अपना समय व्यर्थ नहीं करेगा और उसे सिलेन्डर की जबरदस्ती मजदूरी भी नहीं पड़ेगी।
उन्होंने कहा है कि, हम आपसे लगातार अनुरोध कर रहे हैं कि कमर्शियल सिलेंडर को भी पूर्व की भांति मार्केट में लाकर वितरण किया जाए ना कि नारायणनगर से इसके लिए भी हम आपसे पुनः अनुरोध करते हैं कि उस व्यवस्था को पूर्व की भांति लागू किया जाए।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग