जागेश्वर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ,महामृत्युजंय मंदिर में रूद्राभिषेक और जप किया

जागेश्वर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ,महामृत्युजंय मंदिर में रूद्राभिषेक और जप किया

जागेश्वर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ,महामृत्युजंय मंदिर में रूद्राभिषेक और जप किया

Share this! (ख़बर साझा करें)

News Desk , अल्मोड़ा ( nainilive.com)- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जागेश्वर मंदिर पहुंचे चुके हैं। वह परिवार समेत मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नड्डा हेलीकॉप्टर से जागेश्वरधाम पहुंचे। अभी वह महामृत्युंजय मंदिर में जप और रुद्राभिषेक कर रहे है। बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में सांसद सहित कई विधायक व कार्यकर्ता जागेश्वर पहुंचे हैं। नड्डा के पहली बार जागेश्वर मंदिर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

यह भी पढ़ें 👉  एबीडीएम उत्तराखंड की पहल पर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत भी किया। बताया जा रहा है कि नड्डा यहां से हरियाणा में होने वाले एक कार्यक्रम में रवाना हो जाएंगे। फिलहाल पुजारी उनका पूजा कार्यक्रम करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक महेश नेगी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा नेता सुभाष पांडेय, मोहन सिंह मेहरा, रमेश बहुगुणा, गौरव पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट आदि यहां पहुंचे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page