भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर जताई मेयर,जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री के प्रति आक्रोश

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- भाजपा में इन दिनों पूरी तरह से बगावतके बिगुल बजने लगे हैं। मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी के खिलाफ भाजपा उत्तरी मंडल के पूर्व पदाधिकारियों ने आज मीडिया के सामने अपना आक्रोश जाहिर किया।

बीते दिनों पहले भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत महामंत्री निशांत टंडन समेत महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था और आज इन सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी पर तानाशाही करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण

उत्तरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चुनौती ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही उनको निर्देश दिया कि आप भाजपा कार्यालय में कोई बैठक नहीं कर सकते हैं। वहीं हल्द्वानी मेयर रौतेला उनके मंडल में कोई भी बैठक कर रहे हैं तो इस बात की उनको कोई जानकारी नहीं दी जा रही। साथ ही कई छोटे-बड़े निर्माण कार्य को भी उनके संज्ञान में नहीं लाया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में दखल दे रहे महामंत्री को कार्यकर्ता नहीं कर्मचारी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page