सांसद के खिलाफ प्रदर्शन, युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा तीर्थ पुरोहितों को दी गई गाली गलौज और अभद्रता का मामला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप नेगी द्वारा आज ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर भाजपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, पुतला फूंका गया।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप नेगी ने कहा कि भाजपा के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक जागेश्वर धाम में तीर्थ पुरोहितों के साथ जो दुर्व्यवहार किया है, उसके लिए देवभूमि कभी भी भाजपा सांसद को माफ नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा सांसद से इस पूरे प्रकरण में माफी मांगने की मांग की है। साथ ही भाजपा सांसद के खिलाफ सरकार से उचित कार्रवाई की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी एवं भीमताल परिसर के शिक्षकों को ₹2.15 करोड़ का आंतरिक शोध अनुदान स्वीकृत
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page