नगर में पानी के बढ़े हुए बिलों में कटौती को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओ ने नगर में पानी के बड़े बिलो की समस्या को लेकर जल संस्थान अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौपा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि नगरवासी बीते एक वर्षों से भी ज्यादा समय से पानी के बड़े हुए बिलों से परेशान हैं जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई बार जल संस्थान में इसकी शिकायत की गई है। पर अभी तक जल संस्थान द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी मानकों व प्रावधानों पर कार्यशाला का आयोजन

उन्होंने कहा अभी कहां अगर जल्द ही पानी के बढ़े हुए बिलों में कटौती नहीं की गई तो हुए लोग जल संस्थान के खिलाफ धरना देने पर मजबूर होंगे। इस दौरान अरविंद पडियार,संजय कुमार,फेसल कुरेशी,विश्वकेतु,सभासद सागर आर्य,अरुण कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page