ब्रेकिंग – शराबी पिता ने 14 साल से लकवाग्रस्त पुत्र की करी हत्या

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – दिल्ली के भारत नगर इलाके से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल बिस्तर पर बीमार पड़े बेटे को पिता ने पीट-पीटकर मार डाला. वहीं दिल्ली पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार 9 जनवरी को दोपहर 1.24 बजे भारत नगर थाने में दीप चंद बंधु अस्पताल से परमजीत नाम के युवक के बेहोशी की हालत में भर्ती होने की सूचना मिली थी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती हुए युवक को डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मृतक परमजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

मृतक की बहन ने बताई पूरी कहानी

मृतक की बहन ने बताया कि आज सुबह जब वह अपने घर आई तो उसका भाई परमजीत घायल अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था. उसने बताया कि देर रात उसके पिता शराब के नशे में घर आए थे और उसके भाई को लकड़ी के डंडे से बुरी तरह पीटा था. मृतक की बहन ने आगे कहा कि उसका भाई परमजीत पिछले 14 सालों से लकवाग्रस्त था और बिस्तर पर पड़ा था. वहीं, पिता द्वारा बुरी तरह पीटे जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसे आज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को दबोचा

वहीं, मृतक परमजीत की बहन के बयान के आधार पर दिल्ली के थाना भरत नगर में आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यही नहीं, दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, इस मामले में आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page