Breaking News : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा

Share this! (ख़बर साझा करें)

चंडीगढ़ ( nainilive.com )- Haryana CM Manohar Lal Khattar Resigns हिमाचल प्रदेश के बाद अब हरियाणा की राजनीति में नया भूचाल आया है। हरियाणा में भाजपा और जजपा का करीब साढ़े चार साल पुराना नाता टूट चुका है। CM मनोहर लाल ने अपनी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया है। अब बीजेपी अपने दम पर हरियाणा में सरकार बनाने के दावा पेश करेगी।

यह फैसला विधायक दल की मीटिंग में हुआ है। जानकारी के अनुसार सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग की और इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए निकले। सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री अनिल विज भी मौजूद थे। विज के चेहरे में मुस्कान थी। ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित होने जा रहा है Footprints मेगा इवेंट

विज के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि इससे पहले कृष्णपाल गुर्जर का भी नाम सबसे आगे चल रहा था। सूत्रों के अनुसार आज 1 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। बताया जा रहा है कि जजपा हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही टूट की वजह है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page