ब्रेकिंग न्यूज़ – हल्द्वानी में हनी ट्रैप का मामला, पीड़ित से लाखों की मांग

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – वीडियो कॉल करने के बाद एक व्यक्ति को अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर व्यक्ति से लाखों की ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है. जालसाज अभी भी व्यक्ति से पैसों की डिमांड कर रहे हैं. पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

काठगोदाम थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में गौलापार में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा उसे 26 जून को व्हाट्सअप पर एक अज्ञात युवती की वीडियो कॉल आई. इसके बाद उसे दूसरे नंबर से फोन किया गया कि उसका वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. साथ ही उसे यूट्यूब कार्यालय का मोबाइल नंबर भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

जब‌ पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया तो कहा गया कि वह 1.85 लाख की रकम ट्रांसफर करें, वीडियो हटा दिया जाएगा. इस पर पीड़ित ने उक्त रकम फोन करने वाले शख्स के नंबर पर भेज दी. इसके बाद उसे अब अलग-अलग नंबरों से फोन कर यह कहकर डराया जा रहा है कि जिस लड़की का वीडियो वायरल हुआ है वह मर गई है. साथ ही वह पीड़ित के नाम का सुसाइड नोट छोड़ गई है. लिहाजा वह पांच लाख की रकम देकर मामले को रफा-दफा कर दे।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

इस पर पीड़ित को ठगे जाने का आभास हुआ. अब वह पुलिस की शरण में पहुंचा. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने कहा पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि हनी ट्रैप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पुलिस लागतार लोगों से ऐसे मामलों से बचने की अपील कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित हुआ मेघा सम्मान समारोह, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page