ब्रेकिंग : ट्रक ड्राइवर्स एवम ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल खत्म
ट्रक ड्राइवर की हड़ताल से जुड़ी बड़ी खबर
➡हिट एंड रन का नया नियम अभी लागू नहीं होगा
➡केंद्र सरकार और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हुई बैठक
➡सरकार ने फिलहाल नए नियम पर रोक लगाई
गृह सचिव अजय भल्ला की मैराथन मीटिंग के बाद निकला हल। HitANDRun कानून को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान कि ये नियम अभी लागू नहीं होगा। 10 साल की सज़ा और जुर्माने का प्रावधान लागू नहीं होगा। बैठक और ऐलान के बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सभी ड्राइवर बंधुओं से काम पर लौटने की अपील की।

बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नया कानून अभी लागू नहीं हुआ है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106/2 को लागू करने से पहले ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के लोगों से बात की जाएगी। उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर सभी वाहन चालकों से अपने-अपने काम पर लौटने की अपील की है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग