बीएसएनएल कर्मचारी नेता हुये आप में शामिल

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- गुरुवार हरेले के मौके पर नगर आप पार्टी के कुनबे में बीएसएनएल कर्मचारी नेता एमसी उपाध्याय शामिल हुए। व उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के उपलक्ष्य में नैनीताल मुख्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण किया गया।

जानकारी देते हुए मीडिया पर प्रभारी खुर्शीद हुसैन ने बताया कि गुरुवार को विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का की मौजूदगी में बीएसएनएल में अविस्मरणीय सेवा दे चुके व कर्मचारी हितों को सदैव आगे रखने वाले नैनीताल निवासी बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष एमसी उपाध्याय विधिवत रूप से पार्टी में शामिल हो गये। पार्टी में शामिल होने पर उपाध्याय ने पार्टी की अखंडता व विश्वसनीयता बनाये रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एबीडीएम उत्तराखंड की पहल पर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला

इस दौरान प्रदेश प्रभारी व विधायक दिनेश मोहनिया, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रदेश सचिव डी एस कोटलिया, नैनीताल विधानसभा – प्रभारी प्रदीप दुम्का, सह प्रभारी डीएस नेगी, भीमताल विधानसभा प्रभारी संदीप भटनागर, नैनीताल नगर अध्यक्ष शाकिर अली, भवाली नगर अध्यक्ष व सभासद मुकेश कुमार, ज़िला मीडिया प्रभारी खुर्शीद हुसैन, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विनोद तिवारी, आई डी पालीवाल, प्रताप सिंह पडियार, पीसी जोशी, अमित रस्तोगी, नईम अहमद, रियाजुद्दीन, सूरज कुमार, अज़ीज़, राजेंद्र प्रसाद, ललित पंत, देवेंद्र आर्य, नईम ख़ान ( निम्मो ), विजय साह, दीपक कुमार, अभिषेक मुल्तानिया, मौनी भाई, गोधन सिंह समेत समस्त कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page