सीबीसी नैनीताल के बनाये पोषण गीत को देश को समर्पित करेंगे कोश्यारी
खटीमा ( nainilive.com)- पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री भगत सिंह गुरुवार से खटीमा में पोषण माह अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा आयोजित इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता अभियान शामिल हैं।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शर्मिष्ठा बिष्ट ने बताया कि सीबीसी नैनीताल ने जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक पोषण गीत बनाया है, जिसे भगत सिंह कोश्यारी थारू विकास भवन खटीमा से देश को समर्पित करेंगे। यह गीत पोषण के महत्व को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया है।

चेतना रथ को दिखाई झंडी
नगर पालिका चेयरमैन रमेश जोशी और एसडीएम तुषार सैनी ने संयुक्त रूप से पोषण चेतना रथ को रवाना किया। यह रथ खटीमा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करेगा।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
कार्यक्रम संयोजक शोभा चारक ने बताया कि सीबीसी, नैनीताल ने सिटी कान्वेंट स्कूल में स्लोगन, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने किया. आनंद सिंह, गोपेश बिष्ट और भूपेंद्र सिंह ने सहयोग किया.
कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि अगले दो दिनों तक रंगोली, मेहंदी, फैंसी ड्रेस और लोकनृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। सीबीसी और क्षेत्र के नामी कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। शुक्रवार को लोकसभा सांसद अजय भट्ट कार्यक्रम का समापन करेंगे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण
कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ