योगा दिवस पर बेम्बू हट हनुमान मंदिर के पास सफाई अभियान और वृक्षारोपण

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में कोर एसेंस लाइफ रूट फाउंडेशन की टीम ने नगर पालिका अध्यक्षा डॉक्टर सरस्वती खेतवाल जी के साथ मिलकर बेम्बू हट हनुमान मंदिर के पास एक अनोखा अभियान चलाया। इस अभियान में टीम ने न केवल सफाई की, बल्कि वृक्षारोपण भी किया।

इस अभियान के दौरान टीम ने लोगों को संदेश दिया कि योगा के लिए स्वच्छ वातावरण और प्रदूषण मुक्त वातावरण बहुत जरूरी है। कूड़ा और गंदगी न केवल हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं। अभियान में टीम के सदस्यों भावना रौतेला और नीमा अधिकारी के जन्मदिन पर उनके द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के मेरु परिसर, पटवाडांगर में अभिनन्दन समारोह 18 मई को

इस अभियान में डॉ सरस्वती खेतवाल, सरिका जोशी श्रीवास्तव, नवल किशोर त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद,ज्योति दुर्गापाल,संजू देवी ,सोनिया पांडे,सुप्रिता साह,दिया आर्या, बिना बसेड़ा, भावना रौतेला,आरती बिष्ट,शिवानी आर्या, संगीता कोरंगा,किरन ,सरिता आर्या ,आद्रिका जोशी फोटोग्राफर प्रियांशु प्रसाद और अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page