श्री राम सेवक सभा कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )- श्री राम सेवक सभा कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज सभा भवन में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज साह तथा संचालन महासचिव जगदीश बवाड़ी ने किया । बैठक में यह तय हुई कि पंचमी 28 अगस्त 25 को महोत्सव का शुभारंभ तथा 31 अगस्त को अष्टमी तथा 5 सितंबर को डोला विसर्जन होगा । महोत्सव के सभी कार्यक्रम परंपरा अनुसार तथा रीति रिवाज से संपन्न होंगे । महोत्सव का सीधा प्रसारण भी होगा । बैठक में महोत्सव हेतु 21 उपसमिति का गठन भी किया गया तथा महोत्सव के कैलेंडर के प्रकाशन पर अंतिम निर्णय हुआ ।

बैठक में सभा परिवार ने सभी से सहयोग मांगा है तथा शीघ्र ही एक शिष्ट मंडल जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन ,नगर पालिका परिषद तथा अन्य विभागों एवं श्री नयना देवी ट्रस्ट से भी मुलाकात करेगा ।उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को भव्यता से आयोजित किया जाएगा । बैठक के पश्चात सभा के सदस्य श्री अनिल गुरुरानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा 2 मिनिट का मौन रखा गया । अगले रविवार 29 जून 2025 को सभा के आम सभा की बैठक भी आयोजित की जाएगी ।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani : होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण, दो होमस्टे बिना वैध पंजीकरण के हो रहे थे संचालित

आज की बैठक में अशोक साह ,विमल चौधरी ,राजेंद्र बिष्ट , विमल साह ,घनश्याम लाल सह ,देवेंद्रलाल साह ,राजेंद्र लाल साह ,ललित साह , भीम सिंह कार्की , चंद्र प्रकाश साह साह ,राजेंद्र बजेठा ,प्रॉफ ललित तिवारी शामिल रहे ।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page