सीएम धामी ने दिए उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय (UAU) में प्रशासकीय व वित्तीय अधिकारों के दुरूपयोग के मामले से संबंधित मामले की सतर्कता विभाग से खुली जांच कराने के निर्देश

Share this! (ख़बर साझा करें)

Dehradun ( nainilive.com)- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासकीय व वित्तीय अधिकारों के दुरूपयोग के मामले में सख्त कदम उठाते हुए उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय (UAU) से संबंधित मामले की सतर्कता विभाग से खुली जांच कराने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में पत्रावली पर भी अनुमोदन दिया है।

उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विगत वर्षों में ₹13.10 करोड के भुगतान में प्रशासकीय व वित्तीय अधिकारों के दुरूपयोग का मामला सामने आया था। शासन ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदन प्रदान कर सतर्कता विभाग से खुली जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page